फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नेशनल हाईवे पर रील बनाना रियल में पड़ा भारी, बाल बाल बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- ड्रोन से बाइक सवार बना रहे थे रील, अचानक गाड़ी ने मारी टक्कर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर। नेशनल हाईवे पर रील बनाना दो बाइक सवारों के लिए रियल लाइफ में भारी पड़ गया। जिनकी जान बाल बाल बची। दरअसल दो बाइक सवार युवक हाईवे पर दौड़ते ट्रैफिक के बीच ड्रोन से रील बना रहे थे, इसी बीच पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रील के चक्कर में हुए हादसे की वीडियो की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे को बिजनौर से नजीबाबाद के बीच फोरलेन किया जा चुका है। सोमवार की शाम मुंढाला गांव के कुछ युवक बाइक लेकर उक्त हाईवे पर पहुंच गए। जिनमें एक बाइक पर सवार दो युवक समर और नौमान रील बनाने लगे। ये युवक ड्रोन कैमरे से रील बना रहे थे। रील बनाते बनाते इन्हें अपनी लेन का भी आभास नहीं रहा। अचानक बराबर की लेन में इनकी बाइक पहुंची तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। टक्कर लगने का वाकया भी रील में कैद हो गया। रील की उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल हुए दोनों युवकों को किरतपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर हालत में उन्हें भर्ती कराया गया। हालांकि उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि उक्त कार पौड़ी गढ़वाल की थी। बाइक सवारों के परिजन और कार स्वामी के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें