फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एसडीओ का अवैध वसूली का ऑडियो वायरल, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नजीबाबाद। विद्युत निगम के एसडीओ और एक संविदा कर्मचारी की अवैध वसूली की ऑडियो वायरल हाे रहा है। ऑडियो मार्च माह की होना बताया गया है। अधीक्षण अभियंता ने इस मामले की जांच शुरू कराई है।
विद्युत निगम के एसडीओ द्वितीय राहुल यादव और चंदक क्षेत्र के संविदा कर्मचारी अजय कुमार के बीच कोल्हू कारोबारी से वसूली के संबंध में की गई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में एसडीओ द्वारा मार्च के महीने में कार्य का दबाव समाप्त होते ही कार्रवाई कही जा रही है।
विज्ञापन

संविदा कर्मचारी से एसडीओ ने संबंधित कारोबारी से प्रकरण समाप्त करने के लिए 15 हजार रुपये लेने की बात कह रहे हैं। ऑडियो में कर्मचारी बार-बार इस बात को दोहरा रहा है कि संबंधित कारोबारी अधिकारी से ही सीधी बात करेगा।
विज्ञापन

इस ऑडियो वायरल होने को विद्युत निगम के अधिकारियों ने मामला को गंभीरता से लिया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने भी इस मुद्दे को अधीक्षण अभियंता के सामने रखते हुए कार्रवाई की मांग की।


मामला संज्ञान में आया है। ऑडियो मिलने के बाद जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
- उदय प्रताप सिंह, अधीक्षण अभियंता, धामपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें