फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी को शीघ्र कराएं क्रियाशील: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेडक्रॉस सोसाइटी को शीघ्र क्रियाशील करें : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक की अध्यक्षता करते निर्देश दिए कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी को नियमित रूप से क्रियाशील करें। उसके द्वारा जनहित के कार्यक्रमों का आयोजन कराते रहें, जिससे जिले के लोग लाभांवित हो सकें।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि प्रदेश के राज्यपाल की अध्यक्षता में राजभवन लखनऊ में आयोजित होने वाली बैठक में प्रतिभाग करने के लिए जिले के रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष को नियत तारीख और स्थान पर प्रतिभाग कराएं। उन्होंने ये भी निर्देश दिए कि जिला स्तरीय रेडक्रॉस सोसाइटी का चुनाव कराएं और नियमानुसार कार्यकारिणी का गठन कर सोसाइटी के चेयरमैन का चुनाव करें। इस अवसर पर सीएमओ डा. विजय कुमार यादव, एसीएमओ डा. शैलेंद्र जैन, एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, उप जिला मजिस्ट्रेट कुमारी संगीता, जिला रेडक्रॉस सोसाएटी के चेयरमैन सुबोध चंद शर्मा, सदस्य डी.के. गुप्ता तथा चिकित्सा विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें