प्रेरणा पोर्टल का लक्ष्य प्राप्त करने पर जोर
गजरौलाशिव। एसआरजी, एआरपी व परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज अध्यापक की मासिक समीक्षा बैठक में 18 बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसमें प्रेरणा पोर्टल का लक्ष्य प्राप्त करने पर जोर दिया।
ब्लॉक संसाधन केंद्र जमालपुर पठानी में हुई बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मदपुर देवमल अजय कुमार ने परिषदीय विद्यालयों में 14 आधारभूत अवस्थापना सुविधा, कंपोजिट स्कूल ग्रांट की प्रेरणा पोर्टल पर नवीन प्रारूप, आउट ऑफ स्कूल दिव्यांग बच्चों का चिह्नांकन, आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका, सहज पुस्तिका, समृद्ध, शिक्षक डायरी एवं गणित किट, विद्यालय पर उपलब्ध कराई। कई बिंदुओं पर इंचार्ज अध्यापक व प्रधानाध्यापकों से जानकारी ली। प्रोग्राम मेंटर मुरादाबाद जावेद अख्तर ने प्रेरक ब्लॉक बनाने की जानकारी दी।
उन्होंने शिक्षक संकुलों से प्रेरणा पोर्टल का लक्ष्य प्राप्त करने पर जोर दिया। एसआरजी दुष्यंत कुमार व अरुण जिंघाला ने कहा कि प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से हर महीने विद्यालयों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। प्रेरक ब्लॉक के लिए हर विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन होना चाहिए। बैठक के उपरांत प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज अध्यापकों को प्रिंट रिच मेटेरियल का वितरण कर उसके विषय में विस्तार से जानकारी दी। एआरपी विष्णु कुमार के संचालन में हुई बैठक में धर्म सिंह, बाला सिंह, घसीटा सिंह, विपिन कुमार, कामेश्वरी, सुलक्षणा आर्या, मनोज, अनिता शर्मा, हरवंत सिंह, आदर्श गुप्ता, राज निर्वाल व मुकुल मित्तल आदि मौजूद रहे।