अभियान के प्रति लोगों को करें जागरूक
नजीबाबाद। एसडीएम ने मिशन इंद्रधनुष और पल्स पोलियो अभियान के प्रति समाज को जागरूक करने तथा शत प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।
एसडीएम संगीता ने मिशन इंद्रधनुष और पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की टास्कफोर्स बैठक ली। अभियान के प्रभारी डॉ.सर्वेश निराला, चिकित्सा अधिकारी, सुशील कुमार की उपस्थिति में नजीबाबाद और किरतपुर क्षेत्र में टीकाकरण अभियान से जुड़ी टीम को एसडीएम ने समाज को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने तथा छह जनवरी से शुरू हो रहे अभियान में शत प्रतिशत लक्ष्य पाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि 19 जनवरी से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान में बूथ और डोर-टू-डोर अभियान में शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलानी है।
टास्कफोर्स बैठक में एडीओ जेपी सिंह, बाल विकास परियोजना प्रभारी अधिकारी रेखा आंबेडकर, प्रतिरक्षण अधिकारी अरविंद चौधरी, बीपीएम किरन गुप्ता, डॉ.राहुल वर्मा, राजेंद्र कुमार, विमला देवी, नईम अहमद, ज्ञानेश्वर आनंद, राधेश्याम, हरेंद्र, दिनेश कुमार, अनिल कुमार उपस्थित रहे।
अवरोध वाले बच्चों को कराएं टीकाकरण: एसडीएम
नजीबाबाद। मिशन इंद्रधनुष और पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के प्रभारी डॉ.सर्वेश निराला, डॉ.सुशील कुमार के नेतृत्व में जानलेवा बीमारियों टीकाकरण अवरोध दूर किए जाएंगे। एसडीएम संगीता ने टीम को मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत टीवी, पीलिया, पोलियो, काली खांसी, टिटनेस, खसरा, रूबैला, रोटा वायरस टीकाकरण के अवरोध के रूप में छूटे दो वर्ष आयु तक के सभी बच्चों को टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।