फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई
विज्ञापन

नगीना। महाराजा अग्रसेन जयंती नगर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हास्य कवि हुड़दंग नगीनवी ने अपनी हास्य कविताओं से लोगों को खूब हंसाया।
शनिवार की रात सुनारों के बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में श्री अग्रवाल सभा, अग्रवाल युवा संगठन और महिला संगठन की ओर से आयोजित अग्रसेन जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके बबली, प्रधान लाला रामनिवास गर्ग, समाजसेवी साहू संतोष कुमार अग्रवाल, लाला अवध बिहारी लाल अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सार्थक, पूर्णा, मणिका, सृष्टि के संचालन में आयोजित कार्यक्रमों की शुरूआत महिला संगठन अध्यक्ष रितु गर्ग, श्वेता गोयल, नलिनी अग्रवाल, नीता मित्तल, कल्पना अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, लवली अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, रेनू अग्रवाल कंचन अग्रवाल ने अग्रसेन स्तुति से की। डीवीएम इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, गोयल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ‘संदेशे आते हैं’ गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलआरएस और अग्रसेन स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुति को सराहा गया। हास्य कवि हुड़दंग नगीनवी ने कार्यक्रम में अपनी हास्य कविताओं से लोगो को खूब गुदगुदाया। मुख्य अतिथि एसके बबली ने अग्रवाल समाज की तरफ से एलआरएस अकादमी के प्रबंधक संजीव अग्रवाल, डीवीएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक अमित गुप्ता, गोयल पब्लिक स्कूल से श्वेत गोयल, राजेश गोयल, अग्रसेन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य शाकुंभरी देवी को पुरस्कृत किया। इस मौके पर युवा अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, अवधबिहारी लाल अग्रवाल, साहू संतोष अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, अमित गुप्ता, मोहित गोयल, अनुभव अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें