धामपुर में दमयंती अस्पताल में संतों का माल्यार्पण कर स्वागत करते डा. आदित्यअग्रवाल व अन्य श्रद्?
- फोटो : DHAMPUR
धामपुर में महंत धर्मदास का स्वागत किया गया
धामपुर। अयोध्या की हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास जी ने कहा है कि राम नाम जपने से सारे कष्टों का निवारण हो जाता है।
दमयंती देवी नर्सिंग होम पर बुधवार को अयोध्या से पहुंचे महंत धर्मदास तथा राजस्थान के झुंझुनू के श्री रुपाणा धाम बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत पवन जी महाराज का धामपुर आगमन पर डाक्टर आदित्य अग्रवाल एवं डाक्टर मोनिका अग्रवाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। राकेश अग्रवाल एवं कृष्णा अग्रवाल ने पटका पहनाकर स्वागत किया। महंत धर्मदास ने कहा कि संसार की मोह माया के साथ-साथ भगवान का भजन भी जरूरी है। भीमसर से पधारे महंत पवन जी महाराज ने कहा कि भक्ति में मनुष्य को इस प्रकार डूब जाना चाहिए। जिस प्रकार गोपियां भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन थीं। हम सभी को सभी से प्रेम करना चाहिए।
आशीर्वचन के उपरांत श्री अग्रवंश वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन, सचिन अग्रवाल, महंत राहुल अग्रवाल, काव्यांश अग्रवाल ने महंत पवन जी महाराज को अग्रवंश रत्न की उपाधि से सम्मानित किया। रोटरी क्लब धामपुर इंडस्ट्रियल एरिया से विपिन गुप्ता, जितेंद्र गोयल ने रोटरी रत्न सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर अन्वेशा, अनन्या, आयांश, कपिल कुमार, योगेंद्र कुमार, हिमांशु कंसल रहे।