पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
जलालाबाद। आंगनबाड़ी केंद्र कमालपुर खाईखेड़ी में आयोजित पोषण पंचायत में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को स्वच्छता और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया गया।
गांव कमालपुर खार्डखेड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गजाला परवीन ने गर्भवती महिलाओं, किशोरियों व छोटे बच्चों की माताओं को पौष्टिक आहार के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं को कुपोषण से निपटने के उपाय, बच्चे को प्रोटीन, विटामिन एवं आयरन युक्त भोजन खिलाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भोजन में पौष्टिक तत्वों की कमी के कारण उम्र के अनुसार बच्चों की शारीरिक वृद्धि नहीं होती। उन्होंने महिलाओं से बच्चों को पौष्टिक तत्व से भरपूर खाना खिलाने और खाना खिलाते समय सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की।