नजीबाबाद में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाते एसडीएम बृजेश कुमार सिंह।
- फोटो : NAZIBABAD
संवैधानिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक
नजीबाबाद। राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने मतदान के संवैधानिक अधिकारों के प्रति जिम्मेदारी निभाने की शपथ दिलाई। रैली के माध्यम से भी समाज को मतदान करने के प्रति जागरूक किया गया।
आचार्य आरएन केला इंटर कालेज में एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने सांकेतिक एसडीएम अनिका दुबे, सांकेतिक सीओ मंतशा, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, ईओ विजय पाल सिंह की उपस्थिति में मतदान के प्रति जागरूकता की शपथ ग्रहण कराई। एसडीएम ने कहा राष्ट्रहित में मतदान का संवैधानिक अधिकार पूरा करने की प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। हेमा ने संगोष्ठी से पूर्व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, ईओ विजय पाल सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह, एआरपी मोबीन हसन ने भी मतदाता जागरूकता संगोष्ठी को संबोधित किया। एसडीएम ने बीएलओ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं गजाला परवीन, सचिन शर्मा, उदयवीर सिंह, वंदना अग्रवाल, प्रीति चौहान, असलमी बेगम, आमिर अली, रिहाना परवीन, ममता कालरा, मो. यूसुफ, कुर्तुलएन असगर, राखी ढुगलान को मतदाता जागरूकता के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।