बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में कबड्डी लीग में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले बिजनौर में पहली बार आयोजित हुई कबड्डी प्रीमियर लीग का उद्घाटन डीएम जगतराज त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर किया। डीएम ने आने वाले समय में महिला खिलाड़ियों को भी लीग में शामिल करने का आह्वान किया।
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित लीग में एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र राम ने भी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दीं। मैच में लोटस पैंथर्स ने पीआरएम खालसा को 52-45, चौधरी ऐजी बुल्स ने तोमर पलटन को 43-35, जंघाला टाइगर्स ने करन हॉस्पिटल लॉयंस को 59-38 से हराया।
इस मौके पर खिलाड़ियों ने रैड और कैच से अपनी टीमों को अंक दिलाए। निर्णायक मंडल में किरणपाल सिंह, अनिल कुमार, मनोज सिंह, शिव कुमार रहे। संचालन राजेंद्र सिंह ने किया। पूर्व सीओ महेंद्रपाल सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा, उप क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने खिलाड़ियों से खेल भावना का पालन करने को कहा। इस दौरान संयोजक खड़क सिंह, कबड्डी कोच पुष्पेंद्र कुमार, अजीत सिंह, विनय मोहन गोस्वामी, पुलक डे, नागेंद्र सारस्वत आदि मौजूद रहे।