फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाइवे पर शराब की दुकान के सेल्समैन से 2.40 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन बाइक सवार बदमाशों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम
विज्ञापन

- मारपीट कर लूटा गया रुपयों से भरा हुआ बैग, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर (बिजनौर)। देशी शराब की दुकान के सेल्समैन से बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने 2.40 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन को मारपीट कर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।
हल्दौर के मोहल्ला पोखर बाजार स्थित देशी शराब के ठेके पर बाराबंकी निवासी जसवंत सिंह सेल्समैन हैं। वह रविवार की शाम को शराब की दो दिनों की बिक्री का करीब 2.40 लाख रुपये कैश लेकर बिजनौर के निकले। बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर आरबीआईटी कॉलेज के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने धारदार वस्तु से हमला कर दिया। इससे जसवंत सिंह का संतुलन बिगड़ा और उन्होंने बाइक रोक ली।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर मारपीट की और फरार हो गए। कुछ राहगीरों ने मामले की सूचना फोन पर पुलिस को दी। सीओ सिटी संग्राम सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए बिजनौर भेजा। पुलिस दुकानों पर संचालित सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है।
विज्ञापन



शराब की दुकान के सेल्समैन के साथ एक ढाबे के पास मारपीट हुई है। अभी तक मारपीट की पुष्टि हो सकी है। लूट संदिग्ध लग रही है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें