फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: नगीना हॉट सीट पर मतदाताओं के जज्बे में नहीं आया उबाल, मतदान में गिरावट

Sun, 21 Apr 2024 03:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

मत प्रयोग के आंकड़ों की कमी ने उम्मीदवारों के समीकरण उलझा दिए हैं। सभी दलों के कोर वोटर में जमकर सेंधमारी हुई। नजीबाबाद में हाथी की चाल बेहद धीमी हो गई।
विज्ञापन
नगीना के हिन्दू इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर अपने परिवार संग मतदान कर वापस आते सपा विधायक मनोज पारस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूं तो नगीना लोकसभा सीट हॉट बनी थी मगर मतदाताओं के जज्बे में उबाल नहीं आया। जनता की उदासीनता ने नगीना को मतदान प्रतिशत में पीछे धकेल दिया। पिछले दो चुनावों के मुकाबले इस बार करीब तीन फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

विज्ञापन


मत प्रयोग के आंकड़ों की कमी ने उम्मीदवारों के समीकरण उलझा दिए हैं। खैर, नगीना का नायक कौन बनेगा, यह तस्वीर चार जून को साफ हो जाएगी, तब तक कयासबाजी का दौर चलता रहेगा। हालांकि लोकसभा क्षेत्र में शामिल अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को मिजाज भी अलग-अलग ही रहा।  

नजीबाबाद में खूब हुई सेंधमारी
नगीना लोकसभा क्षेत्र में शामिल नजीबाबाद विधानसभा में अन्य चार विधानसभाओं के मुकाबले सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। यहां मतदाताओं के रुख की बात करें सभी दलों के कोर वोटर में जमकर सेंधमारी हुई।
विज्ञापन


नजीबाबाद में हाथी की चाल मंद ही नहीं, बल्कि बेहद कम हो गई। उधर, सपा के कोर वोटर मुस्लिमों भी बंटवारा होने की बात राजनीति के जानकार कर रहे हैं। दलितों में भी खूब बिखराव हुआ। हालांकि नजीबाबाद विधानसभा की बढ़त भी चुनाव के नतीजों में अहम भूमिका निभाएंगी। नजीबाबाद के मेद्दूवाला में बने बूथ पर सबसे ज्यादा 86.83 मतदान हुआ।

नजीबाबाद के इन बूथों पर हुआ अधिक मतदान
बूथ             मतदान प्रतिशत

मेददूवाला            86.83
दिनौड़ी             79.32
फरजपुर             73.39
मिर्जापुर प्रा.वि. 72.88

कांशीरामपुर प्रा. वि. कक्ष दो 71.59
नजीबाबाद के कम मतदान वाले बूथ
एमजीएम इंटर कॉ. कक्ष सात 42

एमडीएस इंटर कॉलेज कक्ष पांच 45
राजकीय इं. कॉ. कक्ष तीन 45.57

एमडीएस इंटर कॉलेज कक्ष तीन 53
नजीबाबाद विधानसभा में कुल वोट 353749
पड़े वोट 217735, मतदान प्रतिशत 61.55

धामपुर के ग्रामीण इलाकों में खूब बरसे वोट
नगीना लोकसभा क्षेत्र की धामपुर विधानभा के ग्रामीण इलाकों में खूब वोट बरसे। धामपुर शहर में युवाओं में भी मतदान को लेकर उत्साह नजर नहीं आया। दूसरी जगहों पर नौकरी करने वाले युवा भी वोट डालने के लिए अपने घर नहीं आए जबकि मोदी लहर के वक्त 2014 में तमाम लोग वोट डालने के लिए आए थे। इसके अलावा ग्रामीणों इलाकों के बूथों पर लोगों ने कतार में लगकर वोट डाले। यहीं वजह रही कि धामपुर शहर एक भी बूथ सबसे अधिक मतदान प्रतिशत वालें बूथों में जगह नहीं बनाया। धामपुर क्षेत्र में सपा और बसपा के कोर वोट का एक बड़ा हिस्सा छटका हुआ नजर आया।

धामपुर के इन बूथों पर हुआ सबसे अधिक मतदान
बूथ                         मतदान प्रतिशत
गजूपुरा प्रा. वि.             79.74
चकशाहजानी प्रा. वि. कक्ष एक 78.86
प्रा. वि. कोडीपुरा कक्ष एक 76.80
बालकिशनपुर प्रा. वि. कक्ष 76.14
बुरहाननगर                         76.09

धामपुर के इन बूथों पर हुआ सबसे कम मतदान
बूथ                         मतदान प्रतिशत

हबीबवाला प्रा. वि. कक्ष एक 38.20
हबीबवाला प्रा. वि. कक्ष दो 40.80
आयूएम इंटर का. शेरकोट कक्ष तीन 38.14
शिवाजी प्रा. वि. धामपुर कक्ष तीन 41.99

धामपुर विधानसभा में कुल वोट 304480
मतदान 183476
मतदान प्रतिशत 61 फीसदी
 

नगीना विधानसभा  
नगीना का अकबराबाद मतदान में पिछड़ा

यूं तो नगीना विधानसभा में 60.62 फीसदी मतदान हुआ है। नगीना शहर में भी मतदान प्रतिशत ठीक ठाक रहा। मगर इस विधानसभा में मुस्लिम बहुल आबादी का गांव अकबराबाद मतदान में पिछड़ा रहा। उधर इस विधानसभा में भाजपा और आसपा के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। सपा भी चुनाव को त्रिकोणीय मान रही है लेकिन राजनीति के जानकारों का का मानना है कि कि सपा के बेस वोट में आजाद समाज पार्टी ने सेंधमारी की है। वहीं बसपा के वोटबैंक में बिखराव साफ नजर आया।

नगीना में इन बूथों पर पड़े अधिक वोट
बूथ मतदान प्रतिशत
भगवानपुर 78.63
सुल्तानपुर सादात 77.56
हमीदपुर माखन 76.83
कसौर            76.15
नजीबपुर सादात 76.13

नगीना विधानसभा में इन बूथों पर कम रहा मतदान
जनता जू. हा. अकबराबाद कक्ष दो 43.46
जनता जू. हा. अकबराबाद कक्ष तीन 45.77
जनता जू. हा. अकबराबाद कक्ष चार 40.54
एमजीएमपी इं. कालेज किरतपुर कक्ष तीन 42
एमजीएमपी इं. कालेज किरतपुर कक्ष एक 44

नगीना में कुल वोट 352216
पड़े वोट 213516

नहटौर विधानसभा: मतदान को लेकर जागरुक रहीं महिलाएं
नगीना लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार बनाए गए ओमकुमार नहटौर विधानसभा से मौजूद विधायक हैं। साल 2022 के चुनाव में उन्होंने विधानसभा में जीत की हैट्रिक लगाई थी। अब नगीना लोकसभा में उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। उधर, उनके कार्यक्षेत्र नहटौर में महिलाएं मतदाता मतदान को लेकर जागरुक रहीं। बता दें कि नहटौर में 145014 महिला वोटर हैं, जिनमें 90321 ने मतदान किया, महिलाओं का मतदान प्रतिशत 62.28 रहा जबकि पुरुष 60.41 फीसदी पर ही सिमट गए।

नहटौर विधानसभा में कुल वोट 307754
पड़े वाट 188631
मतदान प्रतिशत 61.29
 
विज्ञापन

नूरपुर विधानसभा
नगीना लोकसभा क्षेत्र में शामिल नूरपुर विधानसभा में फिलहाल सपा के विधायक हैं। इस विधानसभा में चुनाव त्रिकोणीय माना जा रहा है। नूरपुर में मतदाताओं में खूब बिखराव हुआ है। यहां वोटबैंक में सेंधमारी रोकना सपा और बसपा के लिए चुनौती से कम नहीं रहा। मतदान की बात करें तो नूरपुर शहर गांव देहात के इलाकों से पिछड़ा हुआ नजर आया।

नूरपुर में इन बूथों पर हुआ अधिक मतदान
बूथ             मतदान प्रतिशत

हीमपुर पृथ्या 83.31
गोवर्धनपुर 81.17
दबखेड़ी मेव 77.25
विजय नंगला प्रा. वि. कक्ष एक 77.01
पौटी                        77

मतदान में पिछड़ गए नूरपुर के ये इलाके
बूथ                                       मतदान  प्रतिशत
म्यूनिसिपालिटी पीएस प्रथम नूरपुर कक्ष तीन 28.69
म्यूनिसिपालिटी पीएस प्रथम नूरपुर कक्ष दो 35.91
म्यूनिसिपालिटी सीएस सोसायटी नूरपुर कक्ष एक 38.69
म्यूनिसिपालिटी पीएस प्रथम नूरपुर कक्ष एक 40
अशरफ जकीरा इस्लामिया इं. कॉ. नूरपुर कक्ष एक 44

नूरपुर में कुल मतदाता 326172
पड़े वोट 195773
मतदान प्रतिशत 60.02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें