फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया लोहड़ी पर्व

Sun, 14 Jan 2024 01:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिलेभर में शनिवार को लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर लोहड़ी की बधाई दी। सभी लोगों ने इकट्ठा होकर सूर्य भगवान एवं अग्नि का पूजन कर प्रसाद वितरित किया। रेवड़ी, मूंगफली अग्नि को अर्पित की।
विज्ञापन


लोहड़ी पर्व को लेकर पंजाबी समाज के लोग कई दिनों से तैयारी कर रहे थे। शनिवार को जिला मुख्यालय पर नई बस्ती, पंजाबी कॉलोनी, जैन धर्मशाला सहित कई स्थानों पर लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुंदर गीत प्रस्तुत किए। लोहड़ी का त्योहार फसल पकने और अच्छी खेती के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। सूर्य के प्रकाश व अन्य प्राकृतिक तत्वों से तैयार हुई फसल के उल्लास में लोगों ने एकजुट होकर पर्व मनाया। शहर की नई बस्ती कॉलोनी में लोहड़ी पर्व पर युवा जमकर थिरके। रेवड़ी, मूंगफली वितरित की गईं। इस मौके पर पंजाबी सभा संरक्षक सदानंद खेड़ा, अध्यक्ष अनिल गंभीर, महामंत्री राजीव, सुरेंद्र कपूर आदि मौजूद रहे।
उधर, डीडीपीएस में शिक्षकों ने ढोल की थाप पर सुंदर डांस किया। साथ ही सभी को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मूंगफली, रेवड़ी व पॉपकॉर्न का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष गोपाल त्यागी, प्रीति कस्तूरिया, सक्षम भाटिया, गोपाल त्यागी, सत्येंद्र कौर, नवनीत कौर, साधना खेड़ा, एस्थर रुद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- लोहड़ी पर खूब थिरके लोग
बिजनौर। क्षेत्र के गांव बबनपुरा में संधु फार्म पर लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। डीजे पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने खूब डांस किया। साथ ही भंडारे का आयोजन हुआ। इसके बाद अग्निदेव को रेवड़ी, मूंगफली अर्पित कर लोहड़ी पर्व मनाया। सभी को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर दर्शन सिंह सहित गांव के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें