फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई लोहड़ी

विज्ञापन
बिजनौर में पंजाबी कालोनी में लोहड़ी जलाते सिख और झूमती महिला और युवती। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई लोहड़ी
विज्ञापन

बिजनौर। लोहड़ी का पर्व पंजाबी समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया। सभी ने लोहड़ी के गीतों पर नृत्य करके एक दूसरे को बधाई दी और प्रसाद बांटा।
लोहड़ी पर पंजाबी कॉलोनी व गुरुद्वारों को सजाया गया। जिन परिवारों में शादी के बाद पहली लोहड़ी आई है या बच्चे का जन्म हुआ है, वहां पर लोहड़ी पर विशेष उत्साह रहा। नई बस्ती में हुए कार्यक्रम में भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, सभासद घनश्यामदास गुप्ता, दीपक गर्ग मोनू, हितेश तुली को सम्मानित किया गया। ज्ञानी नरेंद्र सिंह ने अरदास कर लोहड़ी में अग्नि प्रज्ज्वलित की। सभी ने लोहड़ी के गीतों पर, डीजे और ढोल की थाप पर जमकर डांस किया और एक दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं।
नई बस्ती स्थित गुरूद्वारा श्री सिंह सभा में ज्ञानी नरेंद्र सिंह ने अरदास कराई। कहा कि लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास का पर्व है। खेतों में फसलें लहलहाने की खुशी में यह पर्व मनाया जाता है। श्रद्धालुओं ने गुरुग्रंथ साहिब को रूमाल साहिब भेंट और ज्ञानी जी को अंगवस्त्र भेंट किए। नवविवाहित जोड़ों ने प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद लोहड़ी में अग्नि प्रवाहित की गई। श्रद्धालुओं को खील, मूंगफली व रेवड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मानव सचदेवा, दीपक अरोड़ा, प्रेम सागर, अनिल गंभीर, राजीव अरोड़ा, हिमांशु सेठी, प्रेम सागर शर्मा, वृद्धि सचदेवा, नीलम, मोना, परी खेड़ा, संजीव खेड़ा, संजय गिल्होत्रा, डिंपल मदान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में की पूजा
किरतपुर। नगर में लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। साहिल मेहरा, जुगल किशोर कालरा, सन्नी अरोड़ा, चुन्नी लाल कालरा आदि ने अपने अपने घरों में अग्नि प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की। अग्नि में मूंगफली, रेवड़ी और पॉपकोर्न का प्रसाद चढ़ाया गया। कार्यक्रम के उपरांत नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया गया। नवविवाहिता जोड़ों में मनीष मेंहदीरत्ता एवं उनकी पत्नी नेहा मेंहदीरत्ता, वैभव सोढ़ी व उनकी पत्नी तथा शैंकी अरोड़ा व जूही अरोड़ा आदि को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें