फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर भीड़ के साथ हुआ लॉकडाउन- 4 का आगाज

विज्ञापन
अफजलगढ़ पीएनबी के बाहर एक दूसरे से सटे खड़े लाइनों में लगे उपभोक्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सड़कों पर भीड़ के साथ हुआ लॉकडाउन- 4 का आगाज
विज्ञापन

बिजनौर/नींदड़ू। लॉक डाउन - 4 के पहले दिन सड़क पर लोगों की बहुत भीड़ उमड़ी। सुबह के समय गैर जरूरी सामान बेचने वाले दुकानदार भी अपनी दुकान खोल रहे हैं। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने फिर से चेकिंग अभियान चलाया। सख्ती के बाद भी लोग घरों में रुकने को तैयार नहीं हैं।
सोमवार को बाजार में फिर से लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह के समय काफी दुकानदार अपनी दुकानों के शटर आधे खोलकर रखते हैं। ये लोगों को सामान बेचते हैं और किसी पुलिसकर्मी के वहां से निकलने पर शटर पूरा गिरा देते हैं। लॉक डाउन लगातार बढ़ने से हालांकि इन दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार को सिविल लाइन व मुख्य बाजार में सड़कों पर भारी भीड़ दिखी। रोडवेज के पास तो एक हास्पिटल पर उमड़ी भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया। बैंकों में उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही। अनेक योजनाओं का खातों में आया पैसा निकलवाने के लिए लोग बैंकों में जा रहे हैं। भीड़ को सड़क पर आने से राकने के लिए पुलिस ने फिर से वाहनों की चेकिंग की। बेवजह निकले लोगों का पुलिस ने चालान किया। एसडीएम बृजेश कुमार ने बताया कि बेवजह सड़क पर आने वाले लोगों के लगातार चालान किए जा रहे हैं। अगर किसी को सड़क पर किसी काम से आना है तब भी वह सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करे। छोटे बच्चों व बुजुर्गों को सड़क पर बिल्कुल न आने दें। नींदडू़ में सोमवार को पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने और बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने के आरोप में 10 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न लॉकडाउन का पालन, न सोशल डिस्टेंसिंग
अफजलगढ़। नगर में रोजमर्रा के आवश्यक सामान राशन आदि के लिए सवेरे आठ से 10 बजे तक आवश्यक सामान की दुकान खुल रही हैं। वहीं, इसके अलावा भी बाजार में कपड़े, बर्तन, जूते आदि अन्य हर प्रकार की दुकानें खुल रही हैं। इससे न तो लॉकडाउन का पालन हो पा रहा है ओर न ही लोग सामाजिक दूरी नहीं बना पा रहे हैं। सब्जी मंडी में भी रात को तीन बजे से छह बजे तक आढ़त खुल रही है। सीओ महेश कुमार का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग व लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा। मार्केट खुलने के संबंध में सरकार की गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। वहीं, सोमवार को बैंक खुलने से पूर्व लेनदेन करने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। उपभोक्ता बैंक खुलने के दो घंटे पहले ही बैंक पर आकर बैठने शुरू हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें