फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ा बुग्गी पर बाइक लादकर कर रहे आवाजाही

विज्ञापन
मंडावली के शेखुपुरा आलम-लाहक कला मार्ग पर जलभराव होने से घोड़ा बुग्गी से बाइक ले जाते ग्रामीण। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
घोड़ा बुग्गी पर बाइक लादकर कर रहे आवाजाही
विज्ञापन

मंडावली/नांगलसोती। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मंडावली क्षेत्र के शेखूपुरा आलम-लाहक कला मार्ग पर जलभराव होने से लोग घोड़ा बुग्गी पर बाइक लादकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। वहीं नांगलसोती के गांव हरचंदपुर में सड़कें जलमग्न नहीं और लोगों के घरों में पानी घुस गया।
मंडावली क्षेत्र में शेखूपुरा आलम से लाहक कला जाने वाले संपर्क मार्ग पर मालन नदी का पानी आने से कई गांव का आवागमन बंद रहा। मार्ग पर 300 मीटर दूरी तक करीब चार फीट पानी रहा। ग्रामीण चमन सिंह, छोटे सिंह, भोपाल, प्रजापति, राकेश सैनी, विपिन सैनी, ललित चौहान ने बताया कि यह संपर्क मार्ग क्षेत्र के शेखूपुर आलम, शाहपुरा, उमराव, लहक कला को नजीबाबाद से जोड़ता है। मार्ग पर अधिक पानी आने से लोग परेशान हैं। लोग घोड़ा बुग्गी पर बाइक लादकर आवाजाही करने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नांगलसोती के गांव हरचंदपुर में जलभराव ग्रामीणों के लिए आफत बना रहा। ग्रामीण तेजपाल, रामपाल, आलोक, घनश्याम, जयपाल, धर्मेंद्र ने बताया कि जलभराव के दौरान सभी लोग अपने घरों में कैद रहे। गांव में कई जगहों पर पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई।

नांगलसोती के गांव हरचंदपुर में जलभराव।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें