फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका को निलंबित किया

Sat, 24 Sep 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में ब्लाक आकू के उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायण खेड़ी के स्कूल की सहायक अध्यापिका निधि धामा को दो महीने से लगातार अनुपस्थित रहने पर बीएसए ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। चार अन्य स्कूलों में निरीक्षण के दौरान बीएसए ने विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने तथा शिक्षा गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बीएसए महेश चंद्र ने ब्लॉक आकू के खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र की निरीक्षण आख्या पर उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायण खेड़ी की शिक्षिका के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। 
बीईओ ने निरीक्षण में शिक्षिका निधि धामा को 16 जुलाई से स्कूल से लगातार अनुपस्थित पाया गया। दूसरी ओर, शुक्रवार को बीएसए महेश चंद्र ने ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के चार स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बादशाहपुर काजी में पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष उपस्थिति कम पाए जाने पर प्रधानाध्यापक इंद्रपाल सिंह व उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी अध्यापक तोहीद्दीन को डोर टू डोर जाकर विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुरमीरा एवं प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर पिरथी के स्कूल का निरीक्षण किया। इसमें स्कूलों की रंगाई पुताई कराने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें