बिजनौर के इंदिरा बाल भवन में श्रमिकों को साइकिल वितरण करते अतिथिगण।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में श्रम विभाग के साइकिल वितरण कार्यक्रम में विधायक रुचि वीरा ने शासन की योजनाओं के बारे में श्रमिकों को बताया। उन्होंने श्रमिकों को 2903 साइकिलें वितरित की गई।
विधायक रुचि वीरा ने कहा कि सभी वर्गों के कल्याण के लिए सपा सरकार ने योजनाएं चला रखी हैं। सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों से विभाग में अधिक से अधिक पंजीयन कराने को कहा। सहायक श्रमायुक्त सरजीत सिंह ने विभाग में चल रही मातृत्व हितलाभ योजना, शिशु हितलाभ योजना, साइकिल सहायता योजना, पुत्री विवाह अनुदान योजना आदि के बारे में बताया।
कहा कि साइकिल सहायता योजना के लिए विभाग में कम से कम छह महीने का पंजीयन अनिवार्य है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी कृष्ण अवतार, प्रधान सहायक केके शर्मा, शक्ति वर्मा, रितेश कुमार, मोहम्मद रफी, अभिषेक वालिया, विशेष कुमार आदि मौजूद रहे।