फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षा होने से जन-जीवन प्रभावित, जलभराव से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। शीतलहर के बीच हुई वर्षा से ठंड में इजाफा हो गया। दिनभर रुक-रुककर हुई वर्षा से जन-जीवन प्रभावित रहा। नगर के कई मोहल्लों में जलभराव होने से नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ी। वर्षा से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। सुबह से ही शीतलहर के बीच हुई वर्षा ने शीत को बढ़ा दिया। दिनभर रुक-रुककर हुई वर्षा से मोहल्ला संतोमालन, मुगलूशाह, हवेलीतला, जाब्तागंज, कछियाना, पाईबाग के कुछ स्थानों पर जलभराव होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चे छुट्टी के बाद वर्षा में भीगते हुए घर पहुंचे। वहीं वर्षा ने हाल ही में बुवाई गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है।
किसान तेजपाल, विनोद, विजयपाल, रामपाल आदि का कहना है कि जब-तक गेहूं की पौध धरती के बाहर नहीं दिखाई देती, वर्षा होने से नुकसान होता है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें