फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चीनी मिल परिसर में लगे पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

विज्ञापन
चांदपुर चीनी मिल परिसर से वन विभाग द्वारा लगाए पिंजरे में फंसा गुलदार
विज्ञापन
चांदपुर। चांदपुर-हल्दौर मार्ग स्थित चीनी मिल परिसर में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में मंगलवार सुबह एक गुलदार कैद हो गया। गुलदार की उम्र लगभग ढाई साल बताई जा रही है। यह गुलदार पिछले कई दिनों से चीनी मिल परिसर में नजर आ रहा था।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से चीनी मिल क्षेत्र और आसपास गुलदार की गतिविधियां देखी जा रही थीं। ग्रामीणों और मिल कर्मचारियों में दहशत का माहौल था। सूचना मिलने पर वन विभाग ने एहतियातन पिंजरा लगाया। मंगलवार सुबह गुलदार शिकार के लालच में पिंजरे में फंस गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को सुरक्षित कब्जे में लेकर वन विभाग कार्यालय ले गई। अधिकारियों के अनुसार गुलदार स्वस्थ है।

गुलदार के पकड़े जाने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना दें और खुद से किसी तरह की कार्रवाई न करें। वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह ने बताया कि गुलदार नर है तथा उसकी उम्र लगभग ढाई साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें