नजीबाबाद। नगर से सटी ग्राम पंचायत मौअज्जमपुर तुलसी में एक मदरसा के स्थान पर ग्लोबल एकेडमी संचालित होना चर्चा का विषय बना है। एसडीएम और सीओ ने डीएम के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी की देखरेख में गठित टीम को जांच सौंपी है।
तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मौअज्जमपुर तुलसी में पहले एक मदरसा संचालित होता था। धीरे-धीरे मदरसा के स्थान पर ग्लोबल एकेडमी नाम से स्कूल संचालित होने लगा। मंगलवार को एसडीएम आशुतोष रामप्यारे एवं सीओ डॉ.अंजनी कुमार ने गांव पहुंचकर निरीक्षण किया। मदरसा और ग्लोबल संचालक का नाम एक होना और मदरसा और इंग्लिस मीडियम स्कूल की मान्यता के अलग-अलग माध्यम होने पर अधिकारियों ने शिक्षण संस्था को संदिग्ध मानते हुए उच्च्चाधिकारियों को जानकारी दी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने स्कूल की जांच खंड शिक्षा अधिकारी की देखरेख में गठित टीम को सौंपी है। जांच सामने आने के बाद ही सच सामने आएगा।