फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण गंदगी छोडो भारत अभियान मे नही दिखा रहे दिलचस्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण गंदगी छोड़ो भारत अभियान में नहीं दिखा रहे दिलचस्पी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में चल रहे गंदगी छोड़ो भारत अभियान के तीसरे दिन ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। सफाई श्रमदान से करने का आह्वान था। परंतु ग्रामीणों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। सफाईकर्मियों ने रोजाना की तरह सफाई की। इस दौरान कुछ जगह आंगनबाड़ी केंद्रों पर गंदगी मिली। डीपीआरओ ने लापरवाही पर ग्राम सचिवों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गंदगी छोड़ो भारत अभियान महात्मा गांधी के अंग्रेजों भारत छोड़ो अभियान की तर्ज पर शुरू हुआ है। सोमवार को अभियान में आंगनबाड़ी केंद्र, सीएचसी, पीएचसी, प्राथमिक स्कूल, पंचायत भवन आदि का श्रमदान से सफाई का कार्यक्रम था। अभियान में ग्रामीणों का सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों से मिली जानकारियों के अनुसार अभियान में ग्रामवासी सहयोग करते दिखाई नहीं पड़े। सफाई कर्मियों ने रोजाना की तरह सफाई की है। आरोप है कि रोजाना सफाई नहीं होने से काफी जगह गंदगी फैली थी। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि निरीक्षण में लापरवाही सामने आई तो सचिव के खिलाफ कार्रवाई होगी। बताया कि 11 अगस्त को गांव -गांव वॉल पेंटिंग का कार्यक्रम है। सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर जागरूकता स्लोगन लिखे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें