फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता जी करे मनुहार, भैया मुझे ट्विटर पर फॉलो कर लेना...

विज्ञापन
विज्ञापन
अचल चौधरी
विज्ञापन

बिजनौर। बदले हुए दौर के बीच चुनावी मैदान में कूदे उम्मीदवार सोशल मीडिया की अहमियत को समझ रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ गई है। फेसबुक और ट्विटर के जरिए भी प्रचार करने में लगे हैं। वहीं जनसंपर्क की तस्वीरें पोस्ट करने में पीछे नहीं है। बीते एक सप्ताह में ही इनके फॉलोवर की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
भाजपा और बसपा के उम्मीदवार टिकट की घोषणा होने के बाद से ही मैदान में डटे हुए हैं। लगातार लोगों से संपर्क करने में लगे हैं। इस बार चुनाव लड़ने के तरीके में भी महामारी की वजह से थोड़ा बदलाव आया है। खासकर सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ी है। फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से संदेश ही नहीं दे रहे हैं बल्कि अपने कार्यक्रमों की फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सक्रिय नेताओं पर एक नजर...
-नहटौर विधायक ओम कुमार को फेसबुक पर 8089 लोग फॉलो करते हैं। ट्विटर पर अब 2393 फॉलोवर हैं जबकि एक सप्ताह पहले तक ट्विटर पर केवल 1358 लोग ही फॉलोवर थे।
- बिजनौर सीट से भाजपा की उम्मीदर विधायक सूची मौसम चौधरी को फेसबुक पर 7515 समर्थक फॉलो करते हैं जबकि ट्विटर पर केवल 1990 फॉलोवर हैं।
-नजीबाबाद से उम्मीदवार पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह को फेसबुक पर 5363 समर्थक फॉलो करते हैं हालांकि ट्विटर पर इनके फॉलोवर सबसे ज्यादा 2148 है।
-चांदपुर विधायक कमलेश सैनी को फेसबुक पर 7852 लोग फॉलो करते हैं, जबकि इन्हें ट्विटर पर 2052 फॉलोवर हैं जबकि एक सप्ताह पहले तक यह आंकड़ा 150 पर अटका हुआ था।
-धामपुर सीट से चुनाव लड़ रहे विधायक अशोक राणा को ट्विटर पर 1204 समर्थक फॉलो करते हैं जबकि फेसबुक पर इन्हें 14263 लोग फॉलो कर रहे हैं।
- नगीना विधायक मनोज पारस को फेसबुक के एक अकाउंट पर 3377 जबकि दूसरे अकाउंट पर 3600 लोग फॉलो कर रहे हैं।
- बिजनौर सीट पर बसपा की उम्मीदवार पूर्व विधायक रुचि वीरा को फेसबुक पर 6460 लोग फॉलो कर रहे हैं जबकि 4960 फेसबुक फ्रेंड हैं।
(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें