फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र का शुभारंभ्ा

Mon, 16 Jul 2018 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ करते अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में शासन की ओर से सुलभ और सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल में भारतीय जन औषधि केंद्र खुल गया है। रविवार को इसका उद्घाटन सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह और डीएम अटल कुमार राय ने किया। 
विज्ञापन

सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जन औषधि केंद्र की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जुलाई 2015 को की थी। इस योजना के अंतर्गत देशभर में करीब एक हजार भारतीय जन औषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य है। बिजनौर जनपद 30 केंद्र खोले जाने हैं। इनमें छह केंद्र पहले से ही खुले हुए हैं। इन केंद्रों को खोलने का मकसद लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली जैनरिक दवाइयां बाजार मूल्य से करीब 70 फीसदी कम कीमत पर उपलब्ध कराना है। डीआई आशुतोष मिश्रा ने बताया कि जन औषधि केंद्र लखनऊ की विनायक फार्मा कंपनी को दिया गया है। केंद्र स्वामी नीरज कुमार सिंह से लोगों को योजना की मंशा के अनुरूप फायदा पहुंचाने को कहा गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी सीएमएस सुखवीर सिंह, महिला सीएमएस आभा वर्मा, संजीव चौधरी, डॉ. ज्ञानचंद, केंद्र स्वामी नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें