बिजनौर में भूत पूर्व सैनिक को गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलिसकर्मी।
- फोटो : BIJNOR
पूर्व सैनिक को गार्ड ऑफ ऑनर से दी अंतिम विदाई
बिजनौर। नगर के एक भूतपूर्व सैनिक की मौत के बाद पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। मंगलवार को पूर्व सैनिक नीतू कुमार की ब्रेन हेमरेज के कारण मौत हो गई थी। पूर्व सैनिक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
नगर के मोहल्ला शांतिपुरम कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त (सूबेदार व ऑनरेरी कैप्टन) नीतू कुमार (52) को पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर (सैनिक सम्मान) देकर अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष केशव सिंह ने जिला प्रशासन को पूर्व सैनिक नीतू कुमार की मौत के बारे में अवगत कराया। पूर्व सैनिक के सम्मान के लिए एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन ने सीओ सिटी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार, अजय कुमार, हरवेंद्र सिंह, संजीव कुमार, पवन कुमार, राहुल चौधरी, देवेश कुुमार आदि सैनिकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।