आईटीआई में प्रवेश के लिए अंतिम तारीख 28 अगस्त
बिजनौर। आईटीआई एडमिशन ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त है। राजकीय आईटीआई बिजनौर, कल्लूवाला अफजलगढ़, बिजनौर, धामपुर, नगीना एवं नजीबाबाद में अगस्त-2021 से प्रारंभ प्रशिक्षण सत्र में प्रवेश के लिए चार अगस्त से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन हो रहे हैं।
राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस बारे में विस्तृत जानकारी राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधान सहायक राकेश कुमार शर्मा से प्राप्त की जा सकती है। राजकीय आईटीआई में चयनित सामान्य पिछड़ी जाति के अभ्यर्थियों से मात्र 40 रुपये मासिक शुल्क लिया जाता है, जबकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। वर्तमान में मध्यम श्रेणी के परिवारों के लिए आईटीआई का प्रशिक्षण रोजगार के अवसर बढ़ाने में सबसे अधिक उपयोगी है। संवाद