फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंका शायर की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर) में ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट की लंका शायर टीम को ट्रॉफी देते अतिथि। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
लंका शायर की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। एनसीसी क्लब की ओर से ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में लंका शायर नजीबाबाद ने रुड़की की टीम को 86 रन से हराकर चैंपियन ट्राफी अपने नाम की। शिवा सिंह को टीम के लिए 25 रन जोड़ने और तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
नजीबाबाद के स्टेब्स ग्राउंड में बुधवार को आयोजित ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच लंका शायर नजीबाबाद और रुड़की के बीच खेला गया। टॉस जीतकर रुड़की ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। लंका शायर नजीबाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 179 रन बनाए। सुल्तान ने सर्वाधिक 36 रन बनाए, जबकि रुड़की टीम के दिव्यांशु ने चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुड़की की पूरी टीम 13 ओवर में 93 रन बनाकर आल आउट हो गई। टीम की ओर से शिवम ने 26 रन बनाए, जबकि लंका शायर की ओर से शिवा सिंह ने तीन ओवर में मात्र नौ रन देकर तीन विकेट लिए। शिवा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंपायर की भूमिका माजिद वेग और इमरान ने निभाई। मैच में कमेंटेटर एहसान और मोहम्मद जुबैर रहे। मुख्य अतिथि समाजसेवी नौशाद अख्तर और विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने विजेता टीम को चैंपियन ट्राफी और 51 हजार रुपये, उपविजेता रुड़की की टीम को 31 हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल बाबा इलेवन और लंका शायर नजीबाबाद के बीच खेला जाएगा गया था, जिसमें लंका शायर नजीबाबाद ने बाबा इलेवन को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस अवसर पर ताबिश मिर्जा, राजीव ग्रोवर, मोहम्मद कासिफ, नाजिम, अंकित, संजीव राजपूत, नसीम एड., अब्दुल गफ्फार एड. मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें