फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गड्ढे में भरे पानी में डूबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। क्षेत्र के गांव खंडसाल निवासी बलविंद्र सिंह (40) पुत्र लालसिंह की बृहस्पतिवार को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव का पोस्टमार्टम रुकवा दिया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

बताया गया कि बलविंद्र सिंह विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना (वीबी जीराम जी) के तहत अन्य मजदूरों के साथ गांव के श्मशान घाट की खाली भूमि पर 12 जुलाई को वृहद पौधरोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधों को पानी देने गया था। इसी दौरान वह पास के पानी से भरे गड्ढे से पानी भरते समय पैर फिसलने से उसमें गिर गया। साथ मौजूद मजदूरों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इन्कार कर दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार राजकमल और लेखपाल चंद्रभान मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार राजकमल ने बताया कि नियमानुसार मृतक के परिजनों को राज्य आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें