फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोती हुई युवती से कुंडल, चेन और पाजेब किए चोरी

विज्ञापन
मंडावली के गांव रामनगर में चोरी की घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
सोती हुई युवती से कुंडल, चेन और पाजेब किए चोरी
विज्ञापन

नजीबाबाद। गांव रामनगर में घर पर सो रही एक युवती के कानों से कुंडल, गले से चेन और पैरों से पाजेब चोरी कर चोर फरार हो गए। युवती के चिल्लाने पर नींद से जागे परिजनों को घर की दीवार कूदकर दो चोर भागते दिखाई दिए। परिजनों ने पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी दी।
मंडावली के गांव रामनगर निवासी रमेश सिंह के घर रविवार की रात चोरी की वारदात हुई। रमेश ने बताया कि रविवार की रात करीब तीन बजे चोरों ने दीवार कूदकर उनकी सोती हुई बेटी नूतन के सोने के कुंडल, चेन और चांदी की पाजेब चोरी कर ली। बेटी के चिल्लाने पर उसकी मां और उसका भाई जितेंद्र नींद से जागा। उन्होंने दो चोरों को घर की दीवार कूदकर जंगल की ओर भागते हुए देखा। जितेंद्र ने चोरों का पीछा किया और नहर किनारे एक चोर को दबोच लिया। जितेंद्र ने बताया कि चोर के अन्य दो साथियों ने उसके साथ मारपीट की और अपने साथी को छुड़ा ले गए। जितेंद्र ने घर पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुंडल झपटे जाने से युवती के कान लहूलुहान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और स्क्वायड टीम प्रभारी रामदास सिंह, प्रेमपाल सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। टीम ने दीवार कूदकर भागे दोनों चोरों के पैरों के निशान की नापतोल और आसपास के क्षेत्र की छानबीन की। पुलिस ने जल्द ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें