फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनाल, प्रेमदीप ने जीता गोल्ड

Mon, 23 Jan 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर में  इंटर कॉलेज वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप रुहेलखंड यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में क्षेत्र के दो वेटलिफ्टिर ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

केजीके कॉलेज मुरादाबाद में 21 जनवरी को आयोजित इंटर कॉलेज वेटलिफ्टिंग रुहेलखंड यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में गांव गिलाड़ी निवासी कुनाल सिंह ने 105 प्लस वेट कैटेगरी में गोल्ड और गांव फलौदी निवासी प्रेमदीप ने 105 कैटेगरी में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।
 गांव गिलाड़ी में कोच करन सिंह ने दोनों युवकों के प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने पर उनका स्वागत किया है। कोच करन सिंह ने बताया कि उनके यहां से कई वेटलिफ्टरों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएं जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें