फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाओं से लैस होंगे कोविड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुविधाओं से लैस होंगे कोविड अस्पताल
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने सीएमओ को निर्देश दिए कि जिले में कोरोना संक्रमित रोगियों के उपचार के लिए कम से कम 50 बेड हर समय उपलब्ध रहने चाहिए। इन पर जीवन रक्षक दवाएं एवं ऑक्सीजन, उपकरण आदि सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं 24 घंटे मौजूद रहें। जिससे मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके लिए सीएमओ जिले के किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चयन कर सकते हैं।
वर्चुअल मीटिंग लेकर डीएम उमेश मिश्रा ने सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल सहित जिले भर के स्वास्थ्य अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रंगाई-पुताई का कार्य अभी तक न होने पर नाराजगी जताई। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को अगले तीन दिन के भीतर एसीएमओ डॉ. एसके निगम को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर एएनएम की नियुक्ति नहीं हैं, उनमें शीघ्रता से एएनएम की भर्ती की जानी चाहिए। जिससे टीकाकरण सहित अन्य सभी स्वास्थ्य सेवाओं को संचालित करने में कोई परेशानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ये भी निर्देश दिए कि यदि किसी ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव स्वास्थ्य केंद्रों के समुचित रखरखाव एवं सफाई के लिए शासन की ओर से स्वीकृत फंड को उपलब्ध कराने में विलंब कर रहे हैं, तो संबंधित की सूचना तत्काल ही स्वास्थ्य अधिकारी के संज्ञान में लाएं, जिससे त्वरित ही समस्या का समाधान कराया जा सके। इस दौरान डीएम ने कोरोनारोधी टीकाकरण की भी समीक्षा की। इस अवसर पर सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल सहित सभी स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें