फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शीतलहर के साथ कोहरे ने दी दस्तक, ठिठुर गया जनमानस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में पिछले चार दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लगातार सर्दी का सितम बढ़ रहा है। शुक्रवार को शीतलहर के साथ कोहरे ने भी दस्तक दी। जिससे लोग ठिठुर गए। घना कोहरा छाने से दृष्यता करीब पांच मीटर रही। जिससे वाहनों की रफ्तार भी थम गई।

शुक्रवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरा बारिश की बूंदों की तरह बरसा। जिससे लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो गए। बाइक सवार लोग सर्दी में ठिठुर गए। दिन में करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चली। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

कोहरे में लोग रूक-रूककर अपनी मंजिल तक पहुंचे। लोग पूरे दिन धूप का इंतजार करते रहे। बच्चे और बुजुर्ग घरों में ही रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी मौसम खराब रहने की संभावना है। धूप नहीं निकलने से लोगों को अधिक सर्दी का अहसास होगा।

जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान-
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
28 दिसंबर- 16.4- 9.6
29 दिसंबर- 19.8- 8.8
30 दिसंबर- 12.8- 7.4

31 दिसंबर- 15.4- 7

01 जनवरी- 13.4- 6.9

02 जनवरी- 12.2- 7.2
03 जनवरी- 12.8- 7.6
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।

कोहरा छाने से अपनी मंजिल पर देरी से पहुंची बसें
शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। बिजनौर डिपो से बसें सुबह समय से संचालित हुईं। मगर, कोहरे में दृष्यता कम होने से रोडवेज बसें रास्ते में ही रोक दी गई। कोहरा हल्का होने पर रूक-रूककर बसें अपनी मंजिल तक पहुंची। डिपो इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि कोहरे की वजह से बसों की रफ्तार धीमी रही। क्योंकि ऐसे में हादसा होने की संभावना अधिक रहती है।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्रों का 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित
बिजनौर। जिला कार्यक्रम अधिकारी शीतल वर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले तीन से छह वर्ष आयु के बच्चों को शीतलहर से बचाने के लिए 14 जनवरी तक का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। शीतकालीन अवकाश बढ़ने पर यह अवधि बढ़ाई जा सकती है। हालांकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने केंद्र पर उपस्थित रहेंगी। वह पोषण ट्रैकर एप पर नियमित रूप से कार्य करेंगी। इसके अलावा वह पोषण ट्रैकर एप पर आधार सत्यापन, ड्राई राशन वितरण, वजन, मेजरिंग ऐफिसिएंसी, गृह भ्रमण सहित अन्य कार्य पहले की तरह ही करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें