बिजनौर में सोमवार की सुबह छाए कोहरे से गुजरते वाहन।
- फोटो : BIJNOR
कोहर ने कराया ठंडक का एहसास
बिजनौर/गजरौलाशिव। सोमवार को इस सर्दी का पहला कोहरा नजर आया। जिसके कारण सुबह के समय काफी ठंडक रही। कोहरे से बढ़ी ठंड ने अब सबको गरम कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया है। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
अब तक सुबह और शाम को ठंडक का एहसास हो रहा था, लेकिन सोमवार को मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया। सोमवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कोहरे से मौसम में बहुत ठंडक रही और विजिबिलिटी बहुत कम रही। सड़कों पर कुछ कदम आगे का भी कुछ नहीं दिख रहा था। सड़कों पर वाहन हैडलाइट जलाने के बाद भी रेंगने को मजबूर हुए। सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक कोहरा छाया रहा और बाद में धूप निकली। सोमवार से ही दीपावली की छुट्टी के बाद स्कूल खुले और सरकारी कार्यालय भी कई दिन बाद खुले। स्कूली बच्चों से लेकर सरकारी व निजी कर्मचारी भी गरम कपड़ों में दिखे। बाजार में भी गरम कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार अब हर दिन सर्दी बढ़ने पर ही रहेगी।