फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरतपुर के स्कूलों में छापे

Sat, 04 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में बीएसए महेश चंद्र ने शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारियों से ब्लॉक किरतपुर के 111 स्कूलों का निरीक्षण कराया। इस दौरान आठ शिक्षक अनुपस्थित मिले। कई शिक्षकों को फटकार लगाकर शिक्षण में सुधार के निर्देश दिए गए। अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोककर जवाब तलब किया जा रहा है। बीएसए ने कहा कि निरीक्षण की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने शिक्षकों को समयबद्धता का पालन करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी पीके शर्मा, अजय कुमार, विश्वास कुमार, सुभाष चंद्र, देशराज वत्स, शिव कुमार, इश्कलाल, विजयपाल यादव आदि ने ब्लॉक किरतपुर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। सुबह करीब पौने नौ बजे अधिकारियों को बताया गया कि उन्हें ब्लॉक के किन-किन स्कूलों में जाना है। बीईओ की टीम के ब्लॉक      किरतपुर में पहुंचते ही शिक्षकों में हड़कंप मच गया। खंड शिक्षा अधिकारियों की  लोकेशन लेने लगे। बीईओ की टीम को रूट बनाकर दिए गए थे। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक के आठ शिक्षक अनुपस्थित बताए गए। बीएसए ने बताया कि अनुपस्थित मिले शिक्षकों का वेतन रोका गया है और जवाब तलब किया जा रहा है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान बीईओ ने कई स्कूलों में शिक्षकों को फटकार भी लगाई और शिक्ष्ण कार्य में रुचि लेने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को हुए निरीक्षण में तीन शिक्षक निलंबित किए गए थे। बीएसए ने बताया कि जिले के अन्य विकास क्षेत्रों के स्कूलों का भी बीईओ की टीम बनाकर अचानक निरीक्षण कराया जाएगा। किस  ब्लॉक का निरीक्षण किस दिन होगा, इसकी भनक किसी को नहीं लगने दी जाएगी। निरीक्षण में लगाए गए खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निरीक्षण के दिन ही ब्लॉक का नाम बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें