फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होनहार खिलाड़ियों का बढ़ाया मान-सम्मान

Sun, 27 Nov 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता में सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में वीरा चैरिटेबिल सोसायटी की खेल प्रतियोगिताओं का शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। विजेता विद्यार्थियों को डीएम जगतराज त्रिपाठी, एसपी अजय साहनी और सोसायटी सचिव जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर उदयन वीरा ने पुरस्कृत किया एनसीसी कैडिट ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। रीता, पल्लवी, काजल, वंशिका, ज्योति बनी चैंपियन खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया ।
विज्ञापन


बालिकाओं के जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर बाधा दौड़ में केपीएस की वंशिका, प्रेमा सत्यावीरा की मुस्कान, शहबाजपुर की विभा, ऊंची कूद में केपीएस की वंशिका, जीजीआईसी जानसठ की तनु और नीशु प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। चक्का फेंक में त्रिशा प्रथम रही। सीनियर वर्ग में ऊंची कूद में केपीएस की काजल, साक्षी, जीजीआईसी जानसठ की शिवानी, चक्का फेंक में जीजीआईसी जानसठ की भावना, पूनम, शहबाजपुर की प्रतिक्षा, 800 मीटर दौड़ में जीजीआईसी जानसठ की अनुराधा, केपीएस की नंदिनी, जीजीआईसी जानसठ की नेहा, महाविद्यालय वर्ग में एकेडीएम की शानू, वर्धमान कॉलेज की शिवानी और आशा, 100 मीटर बाधा दौड़ में वर्धमान कॉलेज की हिमानी, बोहरा की मधुबाला, आरबीडी की मानसी, चक्का फेंक में एकेडीएम की पल्ल्वी, आकांक्षा, वर्धमान कॉलेज की शिवि क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं।

महाविद्यालय वर्ग में एकेडीएम की रीता, पल्लवी, सीनियर वर्ग में केपीएस की काजल, जूनियर वर्ग में केपीएस की वंशिका कटारिया और ज्योति रानी चैंपियन खिलाड़ी रहीं। बालकों के जूनियर वर्ग में 800 मीटर क्रॉस कंट्री रेस में आरजेपी का अंशित, हर्ष, डीडीपीएस का आर्यन, सीनियर वर्ग में तीन हजार मीटर क्रॉस कंट्री रेस में आरजेपी का अतुल कुमार, हीमपुरदीपा का अंकित, शहबाजपुर का अंकित, 800 मीटर दौड़ में आरजेपी का अंकित, हीमपुदीपा का सौरभ और मोहित, महाविद्यालय वर्ग में पांच हजार मीटर क्रॉस कंट्री रेस में वीरा कॉलेज का सत्यम, विपुल व आकाश क्रमश:  प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। 
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में आरजेपी का सागर, सीनियर वर्ग में आरजेपी का अतुल, महाविद्यालय वर्ग में वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज का दिव्यांक और पुनीत चैंपियन खिलाड़ी रहे। xजूनियर वर्ग में आरजेपी, सीनियर वर्ग में आरजेपी व दयानंद इंटर कॉलेज हीमपुरदीपा, महाविद्यालय वर्ग में वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज चैंपियन बने। अध्यापकों की 100 मीटर रेस में महिला वर्ग में वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज की निशा, केपीएस की रजनी, शहबाजपुर की मोनिका, पुरुष वर्ग में आरजेपी के चंद्रशेखर, डीडीपीएस के गोपाल त्यागी और कुलवेंद्र सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। डॉ. आरके त्यागी, संगीता गुप्ता, डॉ. रश्मि त्रिवेदी, डॉ. मनोज अग्रवाल, गोपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें