फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसाला : अर्जुन

विज्ञापन
नजीबाबाद - अर्जुन देशवाल। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
खेलो इंडिया ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसाला : अर्जुन
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद (बिजनौर)। खेलो इंडिया खेलो ने देश को अनेक खिलाड़ी दिए हैं। खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर अनेक पदक हासिल किए हैं। प्रो कबड्डी में जयपुर टीम के लिए 29-30 सितंबर को 96 लाख रुपये में खरीदे गए मुजफ्फरनगर के कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन देशवाल ने यह बात कही।
बुधवार को आयोजित ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने नजीबाबाद आए गांव बसेड़ा, मुजफ्फरनगर निवासी अर्जुन देशवाल ने अपनी टीम को न केवल ट्रॉफी दिलाई वल्कि कबड्डी का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। कबड्डी में बतौर रैडर खेलने वाले युवा अर्जुन देशवाल को बंगलूरू में आयोजित प्रो कबड्डी टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाएंगे। जनपद के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी को अपना आदर्श मानने वाले अर्जुन देशवाल को प्रो कबड्डी के लिए 96 लाख रुपये में अभिषेक बच्चन ने जयपुर टीम का बतौर रैडर हिस्सा बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान चरण सिंह के होनहार पुत्र अर्जुन देशवाल को बचपन से ही ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित कबड्डी मुकाबलों से खेल के प्रति रुचि बढ़ी। परिवार के प्रोत्साहन से वर्ष 2018-19 में मुंबई टीम की ओर से प्रो कबड्डी खेलने का मौका मिला। तब से लगातार अर्जुन मेहनत और लगन से एक के बाद एक कबड्डी के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन से अपनी कबड्डी रैडर के रूप में पहचान बना चुका है। वर्तमान में रुड़की में सेना में शामिल अर्जुन देशवाल का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें