फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर पर्व का वैज्ञानिक महत्व है: डॉ. इंद्रदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
हर पर्व का वैज्ञानिक महत्व है: डॉ. इंद्रदेव
विज्ञापन

धामपुर। शारदीय महादुर्गा महोत्सव में पारंपरिक पूजा के साथ धुनुची नाच, सांस्कृतिक कार्यक्रम और काव्य संध्या का आयोजन हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम की छटा को देेख दर्शक भावविभोर हो गए। काव्य संध्या में कवियों ने समसामयिक कविताएं पेश कर लोगों को गुदगुदाया।
मुरादाबाद रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में हर पर्व का वैज्ञानिक महत्व है। पूजा पंडाल में पहुंचने पर आयोजक डा. एसके विश्वास, हिमांशु विश्वास , राजमोहन विश्वास, संरक्षक दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन ने पूर्व विधायक इन्द्रदेव सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जिलाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा और मनोज कात्यायन को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

हिमांशु विश्वास के संचालन में श्रद्धालु टिया विश्वास, कोहू विश्वास, जहान्वी, रिमी विश्वास, राधिका भटनागर, मानवी मजूमदार आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर काव्य संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें डा. प्रमोद कुमार प्रेम, दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन, श्याम प्रकाश तिवारी, डॉ. एस के विश्वास, नरेंद्र जीत अनाम रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। डॉ. अनिल शर्मा अनिल के संचालन में विभोर अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, अल्पना जैन, रामसिंह सैनी सुमन, डॉ अमित गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र सिंह राजपूत सरस, डॉ. भूपेंद्र कुमार मंचासीन कवियों ने समसामयिक मुद्दों पर काव्यपाठ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें