फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशुतोष के जयघोष से गूंजा क्षेत्र

Sun, 06 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर
विज्ञापन
Kanwar Yatra - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर। बम बम भोलों की गूंज के साथ बिजनौर से होकर कांवड़ियों के गंतव्यों पर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह जगह शिविर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

  जिले के कांवड़िये गंगाजल लेने के लिए शनिवार को हरिद्वार जाने के लिए रवाना हुए। पहले वे परिवार की महिलाओं के साथ मंदिर गए और वहां पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।   वहीं मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, अमरोहा आदि जिलों के कांवड़िये शनिवार को हर हर महादेव के जयघोष करते हुए बिजनौर से होकर गुजरे। कांवड़ियों की सेवा के लिए श्रद्धालुओं ने सेवा शिविर लगाए।
विज्ञापन

  शिविरों में कांवड़ियों के नाश्ते, भोजन की व्यवस्था की गई है। कांवड़िये के आराम करने के दौरान श्रद्धालु ही उनकी कांवड़ ग्रहण कर रहे हैं। वहीं कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद है। मंडावर रोड पर सड़क पर ही  मिट्टी से स्पीड ब्रेकर लगवाए । भारी वाहनों को भी कांवड़ यात्रा वाले रास्तों से जाने नहीं दिया जा रहा है।   धामपुर/शेरकोट।  शनिवार को काशीपुर, जसपुर, मुरादाबाद जाने वाले कावड़ियों की रास्तों पर चहलकदमी रही। भव्य कावड़ दर्शकों के आकर्षण का केंद्र  हैं। विधायक मोहम्मद गाजी ने  कावड़ियों की सेवा के लिए हरेवली चौराहे पर शिविर का लगाया। शीलचंद रस्तोगी, डॉ. जगमोहन, महेश रुहेला, राजेंद्र रुहेला, राजू रस्तोगी, टीटू चौहान, अजीत, मुकेश रुहेला, ऋषभ यादव, पप्पू, राशिद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें