फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण

Fri, 17 Feb 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन के लिए मार्गों का निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में शिवभक्तों को सुरक्षित आवागमन देने के लिए एसडीएम और सीओ ने नगर के कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस को रेल ट्रैक से गुजरने वाले शिवभक्तों को सुरक्षित यातायात देने की कमान सौंपी।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व पर नगर क्षेत्र से हजारों शिवभक्त कांवड़ लेकर गुजरते हैं। नगर क्षेत्र में डबल फाटक फ्लाईओवर निर्माण क्षेत्र, माल गोदाम तथा स्टेशन के आस-पास से गुजरने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। एसडीएम वीके सिंह, सीओ रामानंद कुशवाहा, थाना प्रभारी तेजेंद्र यादव ने डबल फाटक, माल गोदाम रेलवे क्रॉसिंग, स्टेशन क्षेत्र का दौरा किया। प्रशासन ने 21 फरवरी से 24 फरवरी 2017 तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की रूपरेखा तैयार की। प्रशासनिक अधिकारियों ने आरपीएफ प्रभारी एके यादव, जीआरपी प्रभारी विनोद कुमार को रेलवे स्टेशन, माल गोदाम रेलवे क्रॉसिंग तथा डबल फाटक  रेलवे क्रॉसिंग पर कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षित आवागमन और प्रकाश की उचित व्यवस्था देने के निर्देश दिए। एसडीएम और सीओ ने मोटामहादेव, मंडावली, नांगल क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्ग का भी निरीक्षण किया।

कठिन डगर पर कांवड़ियों का सफर शुरू
मंडावली में मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग बदहाल होने से कांवड़ियों को कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। तमाम समस्याओं के बावजूद वे पूरे भक्ति भाव से इस मार्ग से गुजर रहे हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है। हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर कांवड़िये गंतव्य के लिए पैदल निकलना शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को कांवड़ियों का जत्था भागूवाला से होते हुए मोटा महादेव बाईपास मार्ग पर पहुंचा। इस मार्ग की खराब हालत के चलते कांवड़ियों को कई चुनौतियों से जूझते हुए आगे बढ़ना पड़ा। क्षतिग्रस्त मार्ग पर नुकीले पत्थर, वाहनों के आवागमन से उड़ने वाला धूल का गुबार कांवड़ियों के लिए परेशानियों का सबब बना। इतना ही नहीं, मार्ग पर स्थित दो बरसाती नदियों लकड़हान और रतनाल पर बने रपटों की हालत भी जर्जर है। हादसे की आशंका के चलते कांवड़ियों को यहां से बेहद सावधानी के साथ गुजरना पड़ता है। इस मार्ग से जुड़े गांवों के लोगों राजपाल सिंह, कलवा सिंह, लाखन सिंह आदि का कहना है कि अब तो कांवड़िए इस परेशानी को झेल रहे हैं, लेकिन मार्ग पर स्थित दर्जनभर गांवों के लोगों के लिए इस क्षतिग्रस्त मार्ग से आवागमन की समस्या स्थायी है। घसीटा सिंह, मुन्नू व पवन कुमार का कहना है कि क्षेत्रीय ग्रामीण कई बार मार्ग की मरम्मत की मांग उठा चुके हैं, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने इसकी अनदेखी कर दी है। ग्रामीणों ने कांवड़ियों के साथ अनहोनी की आशंका को देखते हुए मार्ग को तुरंत दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें