फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथरीली राहों से होकर गुजरेंगे भोले के भक्त

Fri, 17 Feb 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में महाशिवरात्रि पर हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले भोले के भक्तों को पथरीली राहों से गुजरना पड़ेगा। जिले की कई सड़कों की हालत बदहाल है। प्रशासन ने इन सड़कों की दशा नहीं सुधारी है। ऐसी सड़कों से ही कांवड़ियों को गुजरना होगा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि का पर्व 24 फरवरी को है। महाशिवरात्रि पर जिले की सड़कों से बिजनौर के अलावा अमरोहा, मुरादाबाद, बुलंदशहर, संभल, शाहजहांपुर, रायबरेली, रामपुर के अलावा उत्तराखंड राज्य के ऊधम सिंह नगर समेत कई जगह के कांवड़िये गुजरते हैं। हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर ये कांवड़िये पैदल आते हैं। एक सप्ताह पहले से दूर दराज के जिले के कांवड़ियों का आना-जाना शुरू हो जाता है। इस बार कांवड़ियों को पैदल चलने में भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। बिजनौर से मंडावर, चंदक व मंडावली तक सड़क टूटी हुई है। सड़क उखड़ने से पत्थर व बजरी बाहर निकल आए हैं। इस मार्ग से ही ज्यादातर कांवड़िये हरिद्वार आते-जाते हैं। इसके अलावा नहटौर से धामपुर, धामपुर से स्योहारा व नूरपुर से चांदपुर मार्ग की हालत भी बेहद खस्ता है। महाशिवरात्रि से पहले इन सड़कों की मरम्मत कराने की प्रशासन ने जहमत नहीं उठाई है। इस बार कांवड़ियों को पथरीली राहों से ही गुजरना पड़ेगा। कांवड़ियों को रात में भी पैदल चलना पड़ता है। अमरोहा, मुरादाबाद से होकर आगे जाने वाले कांवड़िये नूरपुर, चांदपुर मार्ग से होकर गुजरते हैं। 
ऊधमसिंह नगर जाने वाले कांवड़िये नगीना से धामपुर होकर जाते हैं। दूर जिलों के कांवड़ियों को पैदल ही लंबा सफर तय करना होता है। कांवड़ियों का हरिद्वार जाना शुरू हो गया है। अभी दूर दराज के कुछ कांवड़िये हरिद्वार जा रहे हैं। एक दो दिन में कांवड़ियों का बड़ा रैला जाना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बनकर दुकानों पर सजने लगीं नई कांवड़ : हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों के लिए बिजनौर में कांवड़ बनकर तैयार होने लगी हैं। पहली बार कांवड़ लेने जाने 
वाले भोले के भक्त बिजनौर  से ही अपनी कांवड़ खरीदकर ले जाते हैं। बिजनौर में रोडवेज बस स्टैंड के पास एक दुकान पर 
नई कांवड़ खूब बनाई जा रही  है। बिजनौर के मोहल्ला खत्रियान में भी कांवड़ बनाने का काम शुरू हो गया है।
भक्तों ने कांवड़ लाने की तैयारी शुरू की : भोले के भक्तों ने  हरिद्वार से कांवड़ लाने की तैयारी शुरू कर दी है। भोले के भक्त कई दिन पहले से कांवड़ के लिए 
sसामान खरीदने में जुट गए हैं। रोज सवेरे ये भक्त कई किलोमीटर घूमने जा रहे हैं ताकि पैदल चलने में उन्हें कोई परेशानी न हो। हर साल जाने वाले कांवड़िये अपनी पुरानी कांवड़ लेकर जाएंगे। उस कांवड़ को सजाकर उसमें जल भरकर पैदल लाते हैं। पहली बार जाने वाले कांवड़िये को अपनी नई कांवड़ सजानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें