फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छजलैट में हुए हत्याकांड मामले में सीओ कांठ के नेतृत्व में पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद(बिजनौर) । छजलैट थाना क्षेत्र में हुए डबल हत्याकांड मामले में सीओ कांठ ने पुलिस टीम के साथ नजीबाबाद में कई स्थानों पर दबिश दी। चकमा दे रहे हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक मोबाइल प्रतिष्ठान और संदिग्ध युवक से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

सीओ कांठ महेश चंद्र गौतम के नेतृत्व में कांठ और छजलैट पुलिस ने छजलैट थाना क्षेत्र के गांव मथाना में वृद्ध दंपति की चार दिन पूर्व हुई हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। छजलैट के गांव मथाना निवासी वृद्ध दंपति खानचंद और उसकी पत्नी बबली उर्फ बल्लो की गला घोंटकर चार दिन पूर्व उनके खेत पर हत्या हुई थी।
हत्यारोपियों की पुलिस को नजीबाबाद में लोकेशन मिली। कांठ पुलिस को चकमा देते हुए आरोपियों ने मालगोदाम चौराहे के मोबाइल प्रतिष्ठान से एक मोबाइल और सिम खरीदा। सिम एक्टिवेट होने से पहले उन्होंने किसी राहगीर युवक से सर्विलांस पर लगे एक मोबाइल नंबर पर बात की। फजलपुर क्षेत्र के राजगीर युवक को पुलिस ने उठा लिया युवक ने मालगोदाम तिराहा क्षेत्र से अज्ञात युवकों द्वारा उससे मोबाइल लेकर बात करने की जानकारी दी। कांठ पुलिस ने मालगोदाम क्षेत्र के मोबाइल प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी की तब उन्हें अपराधियों द्वारा सिम और एक मोबाइल खरीदने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने सिम एक्टिवेट करने वाले युवक शाकिर और मोहल्ला सेवाराम निवासी सिम कंपनी डीलर रजत कुमार से सिम खरीदने वाले की आईडी ली। सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे नजीबाबाद पहुंची कांठ पुलिस और रात तक हत्यारोपियों की तलाश में भटकती रही। मीडियाकर्मियों को कांठ सीओ ने कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। सीओ नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह और थाना प्रभारी दिनेश गौड़ ने बाहर की पुलिस के नजीबाबाद आने की सूचना आने को न दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें