फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की फसल में कंसुआ कीट का प्रकोप

विज्ञापन
धामपुर में खेतों में जाकर गन्ने की फसल में लगे कीटो का निरीक्षण करते गन्ना विभाग के अधिकारी । साथ ? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
गन्ने की फसल में कंसुआ कीट का प्रकोप
विज्ञापन

धामपुर। इस बार गन्ने की फसल में पिछले सालों की तुलना में चोटी भेदक और कंसुआ कीट का भयंकर प्रकोप है। अब तक कीट के प्रकोप से करीब बीस प्रतिशत फसल को नुकसान पहुंचा है। पौधों के खराब होने से फसल की बढ़वार थम गई है। फसल को नुकसान से बचाने को मिल की ओर से किसानों को तरीके बताए जा रहे है।
धामपुर चीनी मिल में लगभग 500 गांवों में 80 हजार किसान 52000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की फसल पैदा करते हैं। इस बार पिछले साल की तुलना में चोटी भेदक और कंसुआ कीटों ने फसल को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिससे गन्ने के पौधे काले पड़ गए हैं और फसल की बढ़वार थम गई है। रोगी पौधों की जड़ से नवीन पौधे भी नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में गन्ने की फसल में भारी नुकसान होने की संभावना है। किसान कीटनाशक का 20 जून तक हर हाल में प्रयोग जरूर कर दें। क्योंकि वर्षा काल शुरू हो जाने के बाद कीटनाशक के प्रयोग का कोई लाभ नहीं होता। चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक ओमवीर सिंह का कहना है कि किसान 150 एमएल कीटनाशक दवा को 400 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ के हिसाब से पौधों की जड़ में मोटी धार से प्रयोग करें। इसका प्रयोग दोपहर बाद करना चाहिए। प्रयोग करने के 24 घंटे के अंदर खेत की सिंचाई जरूर करें।
विज्ञापन

मिल अधिकारियों ने खेतों में गन्ने का लिया जायजा
धामपुर। चीनी मिल के अधिकारियों ने खेतों में खड़े गन्ने का सही आंकलन करने के लिए क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों से संपर्क किया। अधिकारियों ने बताया कि अभी 15 लाख क्विंटल से ज्यादा गन्ना खेतों में है। मिल का पेराई सत्र जारी रहेगा।
विज्ञापन

चीनी मिल के उपाध्यक्ष एमआर खान, गन्ना जीएम ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को मिल क्षेत्र के मिल उपाध्यक्ष ने गांव हबीबवाला, नैंसीवाला, नया गांव, करनावाला, भगवानवाला, हर्रा, ढक्का, पुरैनी, भटियाना सहित कई गांवों के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान चीनी मिल के उपाध्यक्ष एमआर खान ने कहा कि 31 मई तक गन्ना क्रय केंद्रों पर तोल होगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अभी लगभग 15 लाख क्विंटल से अधिक गन्ना खेतों में है। मिल मिल शु्क्रवार तक 202 दिन के कार्यकाल में 232 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें