फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को मिशन शक्ति के प्रति जागरूक करे पुलिस : एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को मिशन शक्ति के प्रति जागरूक करे पुलिस : एडीजी
विज्ञापन

नजीबाबाद। एडीजी बरेली जोन ने मंडावली थाने में साइबर हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। उन्होंने पुलिस को समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने और गांव-गांव जाकर महिलाओं को मिशन शक्ति के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
एडीजी बरेली जोन राजकुमार ने शुक्रवार को मंडावली थाने का निरीक्षण किया। एडीजी ने फीता काटकर साइबर हेल्प डेस्क कार्यालय का उद्घाटन किया। एडीजी ने कहा कि प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति योजना महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र के गांवों संगोष्ठी आयोजित कर आशाओं, आंगनबाड़ी और समूह की महिलाओं को सरकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क और कानूनी व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क रहे और थाने पहुंचने वाली समस्याओं व शिकायतों का प्राथमिकता के निस्तारण किया जाए। उन्होंने महिलाओं और क्षेत्रीय ग्रामीणों से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की। एडीजी बरेली जोन राजकुमार ने थाना परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार गौड़, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, भाजपा नेता राजकुमार प्रजापति, चौ. ईशम सिंह, ग्राम प्रधान विश्वेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, मो. इबरान, मो. माजिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें