फाइनल मुकाबले में कमालपुर की टीम विजयी
हल्दौर। गांव सुमालखेड़ी में चल रहे पांच दिवसीय जिलास्तरीय नाइट वॉलीबाल टूर्नामेंट के अंतिम दिन फाइनल मैच में कमालपुर ने सुमालखेड़ी को 12-9 से हराकर जीत दर्ज की।
रविवार को युवा कमेटी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय जिलास्तरीय नाइट शूटिंग वॉलीबाल टूर्नामेंट के अंतिम दिन हुए मुकाबले में कमालपुर ने बल्दिया को 11-10 से हराया। गांव सुमालखेड़ी ने नवादा तुल्ला पर 15-6 से जीत दर्ज की। नंगली ने चौंकपुरी को 12-9, मुकरंदपुर ने फतेहपुर कलां को 16-5, बल्दिया ने बिजनौर को 16-5, अगरा ने धर्मपुरा को 14-7 से हराया। फाइनल मुकाबला कमालपुर व सुमालखेड़ी के बीच हुआ। रोमांचकारी मुकाबले में गांव कमालपुर ने सुमालखेड़ी को 12-9 से पराजित किया। विजेता टीम और खिलाड़ियों को गांव के सुरेंद्र सिंह, जगवीर सिंह, महेंद्र सिंह, रामकुमार ने संयुक्त रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मैच रेफरी विक्की कुमार, सचिन कुमार, ओमकार सिंह, सुरेंद्र सिंह, स्कोरर अंकित गंधर्व, युवा कमेटी के अध्यक्ष शुभम सांगवान, ज्ञान सिंह, नौबहार सिंह, ऋषभ कुमार, शिवम आदि मौजूद रहे।