फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
धामपुर में कलश यात्रा निकलते महिला श्रद्धालु स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
धामपुर। नगर में महिला श्रद्धालुओं की ओर से शनिवार को मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कलश यात्रा निकाली गई। नगीना रोड स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी में पिछले पांच दिन से शिव मंदिर की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भजन संध्या की जा रही है, जिसका शनिवार को हवन यज्ञ के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को महिला श्रद्धालुओं की ओर से कलश यात्रा निकाली गई, जिसका नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने मिष्ठान वितरित की। यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर नगीना चौराहे होते हुए एवं नगर के मुख्य बाजार से होते हुए मंदिर पर आकर संपन्न हुई। यात्रा में पीत वस्त्र पहने हुए महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा में सबसे आगे बैंड बाजा धार्मिक धुन बजाता चल रहा था। सुसज्जित गाड़ी में श्रद्धालु प्रसाद वितरित करते हुए बढ़ रहे थे। कलश यात्रा में रीना रानी, शशि कौशिक, सुषमा राजावत, सुनीता, पूनम देवी, शानुमति चौहान, सरोज देवी, अर्चना रानी, मोनिका, सुनीता, रेखा देवी, अंजली देवी ,कविता देवी, पिंकी देवी आदि शामिल रही। यात्रा के बाद मंदिर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई।म
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें