फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रतियोगिता में 50 मीटर में काका, 400 मीटर दौड़ में हर्ष प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। परिषदीय स्कूलों की मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक की ब्लाॅक स्तरीय मंगलवार को मिनी स्टेडियम शेखूपुरा में हुई। पहले दिन प्राथमिक विद्यालयों की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में काका और 400 मीटर दौड़ में हर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में माहेश्वरी न्याय पंचायत के खिलाड़ियों की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में लंबी कूद में शिवाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो - खो में जंदरपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मोहम्मदपुर देवमल के खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह, व्यायाम शिक्षक अरविंद अहलावत, ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया।
व्यवस्था में धर्म सिंह, कामेश्वरी देवी, अनीता शर्मा, कविता चौधरी, राहुल कुमार, प्रशांत राणा, संदीप चौधरी, वंदना चौहान, नीतू, डॉ. सुमित बंसल, राजेंद्र सिंह, प्रशांत सिंह, अरविंद चौधरी, पंकज विश्नोई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें