धामपुर। संयुक्त शिक्षा निदेशक मुरादाबाद शिवलाल ने बृहस्पतिवार को राजकीय विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कुंडीपुरा का निरीक्षण किया। विद्यालय की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद सभी प्रयोगशालाओं तथा कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को निर्देशित किया कि वह बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर कोर्स पूरा करा लें। कोर्स पूरा कराने में किसी प्रकार की शिक्षकों की ओर से लापरवाही नहीं होनी चाहिए। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
धामपुर के कुंडीपुरा का निरीक्षण करने के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक ने विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम नारायण के कुशल नेतृत्व की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान पाया कि विद्यालय में स्मार्ट क्लास संचालित हो रही है। शिक्षक बच्चों को पढ़ाते मिले। पुस्तकालय तथा कंप्यूटर लैब में व्यवस्था पर भी संतोष जताया। यहां का निरीक्षण करने के बाद निदेशक ने पब्लिक इंटर कॉलेज सहसपुर और स्योहारा में एक इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी धामपुर शरत कुमार उपस्थित रहे।