नजीबाबाद। आर्ट ऑफ लिविंग नजीबाबाद की ओर से दिवाली पर्व पर भव्य दिवाली मेला आनंदोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मेला 30 अक्तूबर शुक्रवार को रामलीला मैदान के टीले पर दोपहर 2:30 बजे से रात 10:30 बजे तक लगेगा। मेला संयोजिका मिथिलेश अग्रवाल ने बताया कि मेले में प्रवेश निशुल्क रहेगा। आयोजन केवल मनोरंजन और खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सेवा से भी जुड़ा है। संवाद