फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलर की चयन प्रक्रिया में नहीं पहुंचे अधिकारी

Sat, 17 Sep 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते रसूलपुर के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के गांव रसूलपुर के लोगों ने एसडीएम कार्यालय पर राशन डीलर के चयन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। गांववासी एक बजे से एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे।
विज्ञापन


गांव वासियों ने आरोप लगाया कि उनके गांव में शुक्रवार को राशन डीलर के चयन के लिए खुली पंचायत होनी थी। पंचायत में पूर्ति विभाग के अधिकारियों को शामिल होना था, पर तयशुदा कार्यक्रम के बाद भी अधिकारियों ने गांव वासियों को धोखा दे दिया। गांववासी अधिकारियों के गांव में न पहुंचने के कारण असंतुष्ट हो गए। उन्हें हक की लड़ाई के लिए शुक्रवार को 50 किमी दूर धामपुर में एसडीएम कार्यालय पर पहुंच कर आंदोलन करने को विवश होना पड़ा।
विज्ञापन


एसडीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। चेताया कि यदि उनकी मांग को नहीं सुना गया तो वे डीएम जगतराज त्रिपाठी को ज्ञापन सौंप कर आंदोलन करेंगे। आरोप है कि अधिकारियों की मनमानी से लोगों को गांव से 13 किमी. दूर गांव में राशन डीलर के गांव में राशन लेने का परेशान होना पड़ रहा है। फूल सिंह, तेजपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, राजवीर सिंह, ओमपाल सिंह, रमेश सिंह, गंगाराम, रियासत, आलम, कमाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें