कारोबारी की सूचना पर सराय चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कारोबारी ने स्वीकार किया कि उसका ताला लगा था और बैंक अधिकारी ने बैंक की एक चाबी के साथ उसका लॉकर भी खुलवाया। कारोबारी द्वारा बंद लॉकर से लाखों रुपये के आभूषण गायब होने की बात बैंक अधिकारियों और पुलिस के गले नहीं उतर रही। कारोबारी की ओर से पुलिस को बैंक लॉकर से लाखों रुपये के आभूषण गायब होने की तहरीर सौंपी गई।
यह भी पढ़ें: खतौली का दंगल: सीएम योगी ने मंच से सपा-रालोद पर किए ताबड़तोड़ हमले, पढ़ें-भाषण की पांच बड़ी बातें
बैंक में 400 से अधिक लॉकर हैं। लॉकर ऑपरेट स्वयं धारक करता है। बैंक अधिकारी सिर्फ बैंक की चाबी लगाकर अलग हो जाते हैं। कारोबारी पवन ने स्वयं अपना ताला खोला। कारोबारी दंपती ने ही लॉकर ऑपरेट किया। बंद लॉकर से आभूषण गायब होना संभव नहीं है। - सतीश कुमार, प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा, नजीबाबाद